बलिया के लाल ने जीता रजत पदक, 20 किमी पैदल चाल में किया शानदार प्रदर्शन

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) बसंतपुर के छात्र सूरज यादव ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रजत पदक जीता है। उन्होंने जयपुर, राजस्थान में आयोजित 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

सूरज यादव ने 2 दिसंबर को हुई 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से उन्होंने विश्वविद्यालय और बलिया जनपद का नाम रोशन किया है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए सूरज का चयन अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हुआ था। इसके उपरांत उन्होंने ऑल इंडिया खेल में छठा स्थान प्राप्त किया था।

सूरज की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संरक्षक प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने सूरज यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रेरणादायी है और छात्रों को सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago