बलिया के लाल मोहित मिश्र बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, जनपद का बढ़ाया मान

बलिया के मुरली छपरा क्षेत्र के धतूरी टोला गांव निवासी मोहित मिश्र भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। दो दिन पूर्व देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में उनकी पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसके बाद उन्हें यह पद प्राप्त हुआ।

मोहित एक सैन्य परंपरा वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता भूपेंद्र मिश्र भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त जवान हैं, जबकि दादा लक्ष्मी नारायण मिश्र भी एयरफोर्स में वारंट अफसर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनकी मां बबीता मिश्रा केंद्रीय विद्यालय बेंगलुरु में शिक्षिका हैं।

भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि मोहित का चयन वर्ष 2021 में देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में हुआ था। कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला।

मोहित की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई थी। बाद में उनकी मां के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने के कारण उनकी पढ़ाई देश के विभिन्न शहरों में हुई। वर्तमान में मोहित का परिवार बेंगलुरु में रहता है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago