स्पेशल बलिया
बलिया के लाल को मिला पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री सम्मान, नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद 4 हथियार किया था बरामद
![](https://balliakibat.com/wp-content/uploads/2024/01/Capture.JPGrtyrty.jpg)
बलिया: जिले के बांसडीह तहसील क्षेत्र का एक जवान सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात है। ककरकुंडा गांव निवासी जवान भीम सिंह पुत्र धुव नारायण सिंह ने प्रदेश के साथ ही जिला और गांव का नाम रोशन किया है। इनको राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नक्सल एरिया में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत नक्सलियों को मार गिराए जाने पर पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री के सम्मान से दूसरी बार सम्मानित किया गया है।
ध्रुव नारायण सिंह के दूसरे पुत्र भीम सिंह सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। आजकल उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। उन्होंने इसके पूर्व नक्सली एरिया में नक्सल विरोधी अभियान में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए व नक्सलियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई है।भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में पुलिस मेडल फॉर् गैलंट्री सामान से नवाजे जाने की घोषणा की है।
नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 हथियार किया था बरामद
यह सम्मान इनको सशत्र सीमा बल के स्थापना दिवस 20 दिसम्बर को दिया जाएगा। बता दें कि यह 10 जुलाई 2020 को बगहा बिहार के बाल्मीकि नगर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, उस समय भीम 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दुमका में तैनात थे।भीम और उनकी टीम में शामिल कमांडेंट दीपक सिंह, कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय,डिप्टी कमांडेंट नरपत सिंह सहित टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें चार हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया था। उससे पहले एक बार और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री मिल चुका है। यह दूसरी बार घोषणा हुई है। वर्तमान में भीम 10वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।