Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया की बेटी बनी सब लेफ्टिनेंट, वर्दी में देख भावुक हुए माता पिता, जनपद का बढ़ाया मान

Published

on

बलिया: जनपद के गड़वार क्षेत्र के अंतर्गत बूढ़उ गांव की सलोनी कृष्णा सिंह को सब लेफ्टिनेंट का पद मिला है। सलोनी के चाचा डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि सलोनी के पिता मुंबई में एक छोटे से व्यवसायी हैं, जिनके साथ रहकर सलोनी अपनी पढ़ाई लिखाई करती रही, कुछ बड़ा कर जाने की सोच लेकर हर समय अपने लक्ष्य को भेद करते हुए अंततः सब लेफ्टिनेंट पद को सलोनी ने हासिल कर घर परिवार का नाम रोशन किया है।

डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि सलोनी को 28 वर्ष की उम्र में सब लेफ्टिनेंट के पद को पाते हुए वर्दी में देख कुछ समय के लिए मां-बाप भावुक हो गए थे। सब लेफ्टिनेंट सलोनी की मानें तो ऊंची सोच लिए अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान देते हुए वह मन से पढ़ाई करती थी। जिसके परिणाम स्वरूप यह बड़ी सफलता उन्हें प्राप्त हुई है।

डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि अचानक सलोनी की मेहनत से मिली बड़ी सफलता से पूरा परिवार खुश है। हर कोई जानने वाला घर जाकर या फोन से बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आदमी जो ठान लेता है वह जरूर पूरा होता है’ हिम्मत कभी नहीं हारना चाहिए।

सलोनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया है। सलोनी अपने लक्ष्य को लेकर हर समय गंभीर रहती थी। परिणाम यह मिला कि सपना पूरी तरह से साकार हो गया। सलोनी के भाई नहीं है। केवल एक बड़ी बहन है। सलोनी को हर समय भाई की कमी खलती रही कि आखिर मेरा भी कोई भाई होता तो पापा की मदद करता।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat