बलिया की बेटी अलक्ष्या सिंह बनीं मिस उत्तर प्रदेश, चहुंओर खुशी की लहर

बलिया : मिस उत्तर प्रदेश 2025 का ताज हासिल कर शहर के कासिम बाजार (फ्रेन्ड्स कम्प्यूटर के पास) की रहने वाली अलक्ष्या सिंह ने बलिया का मान बढ़ाया है। अलक्ष्या को मिली इस शानदार उपलब्धि से चहुंओर खुशी का माहौल है। हर कोई अलक्ष्या एवं उनके माता-पिता को बधाई दे रहा है।

बिजनेसमैन सचिन सिंह व उपाध्यक्ष (आईएचएसओ) तथा पूर्व सहायक प्रोफेसर (टीडी कॉलेज बलिया) डॉ दिवा सिंह की पुत्री अलक्ष्या की स्कूलिंग होली क्रॉस स्कूल बलिया से हुई है। फिलहाल गोयल इंस्टीट्यूट लखनऊ से Bachelors of visual arts (बीवीए) कर रही अलक्ष्या शालीनता और आत्मविश्वास के साथ काफी प्रतिभाशाली है।

उत्तर प्रदेश कलाकार संघ द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अलक्ष्या ने मिस उत्तर प्रदेश 2025 का ताज अपने नाम कर अपनी खूबसूरती, शालीनता और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया है। सफलता की बुलंदियों को छूने को दृढ़ संकल्पित अलक्ष्या ने इस बुलंदी का श्रेय ईश्वर, पिता तथा विशेष रूप से अपनी मां को दिया।

बोली- मुझे ऊंचे सपने देखना और उन्हें साकार करना मां ने सिखाया। सबसे खास श्रेय मेरे गुरु दीप सचार सर को जाता है, जिन्होंने मुझ पर तब विश्वास किया, जब मुझे संदेह था की मैं कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन मुझे मेरे सपने को साकार करने के लिए सर ने प्रशिक्षित किया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago