स्पेशल बलिया

बलिया के लाल का UNDER-23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, जनपद का बढ़ा मान

बलिया: बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 23 टीम में सुल्तानपुर से अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जयपुर में आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता में त्रिपुरा के विरुद्ध मैच में अर्जुन सिंह का बुलावा आया है। अर्जुन सिंह विगत कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ सुल्तानपुर की ओर से भाग ले रहे हैं।

श्री सिंह अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी के लिए यूपी टीम की ओर से कैंप कर चुके हैं। सूच्य हो कि अर्जुन कई वर्षों से जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर लीग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन सिंह मूलतः ग्राम देवडीह बांसडीह जनपद बलिया के मूल निवासी हैं। इनके पिता श्री अरविंद कुमार सिंह एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है। जिनको प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने विकसित यूपी @2047 की सलाहकार टीम मे रखते हुए बलिया का विकास कैसे हो, के लिये गठित टीम का नेतृत्व प्रदान किया है।

अर्जुन की  मां श्रीमती उमा सिंह ने श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की थी। इस दौरान अर्जुन सिंह का सुल्तानपुर में जिला क्रिकेट संघ सचिव असद अहमद से संपर्क हुआ और अर्जुन सिंह इन्हीं के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेल रहे हैं। 

अर्जुन सिंह के चयन पर गनपत सहाय कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डे” बजरंगी” तथा अजय सिंह प्रबंधक श्री रामबरन *महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद, संतोष दुबे, अब्दुल गफ्फार, सुभाष तिवारी, मुकेश दुबे, अजय सिंह,सकलेन अब्दुल मोमिन और शहर के खिलाड़ी और खेल प्रशंसकों ने अर्जुन के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। अर्जुन सिंह के पैतृक गांव देवडीह बांसडीह बलिया मे भी ख़ुशी का माहौल हो गया है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago