बलिया के युवक की बस दुर्घटना में मौत, एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र के बिजलीपुर–काजीपुर निवासी दिना कुमार राजभर (32) की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में मौत हो गई। वह हिमाचल प्रदेश से अपने घर बलिया लौट रहे थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिना कुमार 19 नवंबर को छुट्टी पर घर आने के लिए एक निजी बस से निकले थे। बुधवार देर रात कन्नौज जिले के लाल ग्राम थाना क्षेत्र के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दिना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने फोन पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि दिना अपने दो छोटे बच्चों—आकांक्षा (6 वर्ष) और आर्यन (2 वर्ष)—से मिलने के लिए बेसब्री से घर आ रहे थे। वह पिछले काफी समय से हिमाचल प्रदेश में निजी नौकरी कर रहे थे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago