बलिया के युवक की बेरहमी से पिटाई, KGMU में मौत, मऊ से लौटते समय कार रोककर किया था हमला

मऊ जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक समीर कुमार उर्फ मंटू (25) की गुरुवार दोपहर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 25 नवंबर की रात रामपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।

बेल्थरा रोड के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 निवासी समीर कुमार 25 नवंबर की रात करीब 8 बजे मऊ जनपद के मर्यादपुर स्थित एक गांव में पारिवारिक शादी समारोह से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मयारि गांव के पास पीछे से आ रही एक चार पहिया कार ने उनकी बाइक के आगे आकर रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि कार में सवार कुछ नामजद व्यक्तियों ने समीर कुमार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया गया। हमलावर समीर को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल समीर कुमार को तत्काल मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जांच के दौरान समीर के पेट की आंत और लीवर फटने के साथ-साथ हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया था, जहां गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह हमलावरों के नाम बताते हुए दिख रहा है। भास्कर

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago