बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र स्थित पतनारी गांव में रविवार शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दोथ निवासी आनंद मौर्य (पुत्र राम अवध मौर्य) के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा उस समय हुआ जब आनंद अपने बड़े भाई के लिए पतनारी गांव में एक शादी कार्यक्रम के लिए लगाए जा रहे टेंट का काम देखने पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे आनंद टेंट की ऊंचाई कम होने पर लोहे की पाइप को डंडे के सहारे सीधा कर रहे थे। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई।
करंट लगने से आनंद गंभीर रूप से झुलस गए और वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी सीयर पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
आनंद मौर्य तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके बड़े भाई विजय विदेश में रहते हैं, जबकि आनंद अपने मंझले भाई विनोद के साथ टेंट का काम करते थे। घटना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…