Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया के युवक का इंडिगो फ्लाइट से बैग लापता, कुवैत से शादी के लिए लौट रहा था

Published

on

बलिया जिले के बेल्थरा रोड निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता का सामान इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही से लापता हो गया है। वे कुवैत से अपनी शादी के लिए घर लौट रहे थे। घटना के 50 घंटे बाद भी बैग का पता नहीं चल सका है, जिससे 4 दिसंबर को होने वाली उनकी शादी की तैयारियों पर सीधा असर पड़ रहा है।

बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर 3 निवासी दुर्गेश पुत्र जगन्नाथ गुप्ता 29 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E 1234 (कुवैत-हैदराबाद) और कनेक्टिंग फ्लाइट 6E 6226 (हैदराबाद-वाराणसी) से वाराणसी पहुंचे थे। उनका पीएनआर नंबर J26G7F था।

वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनका एक ट्रॉली बैग गायब है। एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें आश्वासन देकर एयरपोर्ट पर इंतजार करने को कहा, जिसके चलते दुर्गेश लगातार 21 घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठे रहे, लेकिन सामान नहीं मिला।

दुर्गेश का कहना है कि घटना को 50 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन इंडिगो न तो बैग की लोकेशन बता पा रही है और न ही कोई स्पष्ट जवाब दे रही है। इस लापरवाही के कारण उन्हें 5,500 रुपए की टैक्सी बुकिंग और 550 रुपए के तत्काल टिकट का नुकसान भी उठाना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि बैग में शादी से संबंधित महत्वपूर्ण सामान था। सामान गायब होने के कारण उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी शादी 4 दिसंबर को निर्धारित है।

पीड़ित यात्री ने एयरलाइन से तुरंत बैग उपलब्ध कराने और आर्थिक नुकसान की पूर्ण क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे डीजीसीए, एयरसेवा और उपभोक्ता फोरम में औपचारिक शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

धुरंधर के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी की सामाजिक ड्रामा में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल

Published

on

इस फिल्म में पहली बार अर्जुन रामपाल, लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। मुंबई शेड्यूल के बाद फिल्म का आख़िरी शेड्यूल 22 मार्च से लोनावाला और कामशेत में शुरू होने जा रहा है।

यह फिल्म इंसान, इंसानियत और अपनी जड़ों को सही मायने में परिभाषित करती है। पारस सॉफ्टवेयर एंड एंटरटेनमेंट और वेमो मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सांझे प्रयास से बन रही यह फिल्म छोटे शहर से लेकर मेट्रो शहरों तक हर वर्ग को सहजता से मनोरंजन के साथ-साथ उन खट्टे-मीठे पलों का एहसास कराएगी, जो भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कहीं बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं।

शैलेश वर्मा और वेमो के सी.एम.डी विकास कुमार मोदी सामाजिक विषयों पर ऐसी कई कहानियों पर काम कर रहे हैं। इसी साल तीन ऐसी ही सामाजिक और मनोरंजक कहानियों के साथ यह जोड़ी अपनी फिल्में सिनेमाघरों तक लेकर आने वाली है।

विकास कुमार मोदी अपनी इस अनाम फिल्म को अगस्त महीने में दर्शकों तक लाने की तैयारी में हैं।

फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ मीरा चोपड़ा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। वहीं तिन्नू आनंद और मुकेश तिवारी जैसे दमदार अभिनेता भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को कराई मुनादी, नोटिस चस्पा कर दी चेतावनी

Published

on

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चांदपुर 55 गांव में मुनादी कराई। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक स्थलों पर उद्घोषणा कर लोगों को अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मामलों की जानकारी दी। इसके साथ ही, अभियुक्त के घर पर न्यायालय का नोटिस भी चस्पा किया गया।

पुलिस के अनुसार, अविनाश राजभर पुत्र स्व. आत्मा प्रसाद राजभर, निवासी चांदपुर 55, मुकदमा अपराध संख्या 38/25 में वांछित है। उस पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 60(2) तथा बीएनएस की धारा 274, 275(5) के तहत मामले दर्ज हैं।

उपनिरीक्षक सूरज पटेल ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के आदेशानुसार बीएनएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत सार्वजनिक मुनादी कर अभियुक्त को नियत तिथि पर न्यायालय अथवा थाने में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। 

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बच्चे के अपहरण का प्रयास, दो बाइक सवारों ने किया प्रयास, गांव में मचा हड़कंप

Published

on

बलिया जिले के न्याय पंचायत खड़ैला के दतीवढ़ गांव में रविवार शाम एक 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। कक्षा 8 के छात्र आदित्य पासवान पुत्र विनोद पासवान शिवपुर से मोमोज खाकर घर लौट रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोकने की कोशिश की।

शाम करीब 6 बजे शिवपुर-दतीवढ़ के बीच पुलिया के पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने आदित्य से एक गांव का पता पूछा। जब आदित्य ने जानकारी न होने की बात कही, तो एक बदमाश ने पीछे से उसके मुंह पर रुमाल रखकर उसे बंद कर दिया।

आदित्य को जब होश आया, तो उसने खुद को रामजीत बाबा बड़ागांव के पास मोटरसाइकिल पर दो लोगों के कब्जे में पाया। घबराहट में उसने झटका दिया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इसी दौरान बड़ागांव की तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को देखकर आदित्य घायल अवस्था में उनके पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। यह देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

उन युवकों ने आदित्य को बेरुआरबारी तक छोड़ दिया। वहां से आदित्य रात करीब 9 बजे पैदल ही घर के लिए निकला। रास्ते में उसकी मुलाकात गांव के तीन लोगों से हुई, जो एक निमंत्रण से लौट रहे थे। उन्होंने आदित्य को घर तक पहुंचाया।

घर पहुंचने पर आदित्य ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिससे परिवार और पूरे गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने अगले दिन सुखपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताए गए स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार मिलने तक बेरुआरबारी स्थित कैमरों की जांच जारी थी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat