बलिया: जिला महिला अस्पताल से माल्देपुर एनएच-31 तक बनने वाला मेडिकल बाईपास कॉरिडोर 2.5 किमी लंबा होगा। टू लेन की सड़क शहर को जाम से राहत दिलाने में काफी सहायक होगी। 35.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के लिए शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। टू लेन की सड़क बनने के बाद कार्यदायी संस्था पांच साल तक देखरेख भी करेगी।
इस मार्ग में पड़ने वाले नाले पर एक पुलिया बनाने की भी योजना है। इस मार्ग के तैयार होने से शहर को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यह बाईपास कॉरिडोर सीधे एनएच-31 में जाकर जुड़ जाएगा। सात मीटर चौड़ी सड़क के लिए पहले से ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें पड़ने वाले बिजली की खंभे व पेड़ों को भी हटाया जाएगा। मार्ग की 14 मीटर सरकारी भूमि पहले सही चिह्नित है। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह माह पहले ही इस बाईपास का प्रस्ताव बनवाया था। सर्वे का काम भी पूरा हो जाएगा। बाईपास मार्ग के बनने के बाद माल्देपुर से शहर की तरफ आने व जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज तक वाहन बिना किसी अवरोध के पहुंचेंगे।
जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉरिडोर बाईपास की स्वीकृत मिल गई है। सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। – इं. एसके सिंह, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एई।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…