बलिया में भरभराकर ढह गया दूल्हा-दुल्हन का स्टेज, बीजेपी जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद गिरे, जानिए कब कैसे और कहां हुई घटना

बलिया में दूल्हा-दुल्हन का स्टेज अचानक भरभराकर ढह गया। दूल्हा-दुल्हन समेत स्टेज पर मौजूद सभी लोग गिर गए। स्टेज पर बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और विधायक प्रतिनिधि समेत तमाम नेता पहुंचे थे।

सभी एक साथ वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। वजन ज्यादा होने से स्टेज टूट गया। वर-वधु समेत सभी लोग स्टेज से नीचे गिर गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दूल्हा-दुल्हन भी सुरक्षित हैं। घटना बुधवार की है। वीडियो गुरुवार को सामने आया।

अब जानिए पूरा मामला…

भाजपा नेता के भाई का रिसेप्शन था शहर के रामलीला मैदान में बुधवार को बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई का रिसेप्शन था। बीजेपी के तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। वर-वधु स्टेज पर बैठे हुए थे। इसी दौरान स्टेज पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, बलिया लोकसभा से पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सुरजीत सिंह समेत कई बीजेपी नेता वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़े।

दूल्हे ने सभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी लोग वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए उनके पास गए, लेकिन तभी स्टेज ही टूट गया। स्टेज के टूटते ही वर-वधु समेत बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सुरजीत सिंह नीचे गिर गए।

स्टेज पर चढ़ गए थे अधिक लोग स्टेज टूटते ही अफरा-तफरी मच गई। रिसेप्शन में आए लोग दौड़ पड़े। सभी को वहां से निकाला गया। हालांकि संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया- मंच कमजोर था। आशीर्वाद देने के लिए आवश्यकता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए, जिसकी वजह से मंच टूट गया। एक कार्यकर्ता को हल्की चोटें आई है। बाकी संयोग अच्छा रहा कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित हैं

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago