बलिया में युवक की पोखरे में डूबकर मौत, ननिहाल में आया हुआ था

बलिया जिले के बेल्थरा रोड के ससना बहादुर गांव में रविवार को एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रोहित पांडेय के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल आया हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रोहित, गिरीश तिवारी का पुत्र था और उसे मंद बुद्धि का बताया जा रहा है। उसकी मां मंदिर में आरती और धार्मिक कार्य कर किसी तरह घर का खर्च चलाती है। रोहित ससना बहादुरपुर गांव में अपने मामा अरविंद मिश्रा के घर आया हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे रोहित स्नान करने के लिए गांव के पोखरे में उतरा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।

लगभग ढाई घंटे बाद, बकरी चरा रहे एक चरवाहे की नजर उस पर पड़ी। चरवाहे ने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोहित को पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलने पर उभांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago