बलिया में टेंट कारोबारी की हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बलिया पुलिस ने एक टेंट कारोबारी की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। हल्दी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हत्या कर शव को छिपाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

मृतक की पहचान अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा के रूप में हुई है, जो टेंट का व्यवसाय करते थे। उनके भाई चंदन कुमार सिंह ने हल्दी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अजीत 22 नवंबर को ग्राम मझौवा में अनीश कुमार सिंह की बहन की शादी में टेंट लगाने गए थे और वहीं रुके थे।

देर रात करीब 1 बजे कुर्सी और सोफे पर लगे कवर के रंग बदलने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते पीयूष कुमार सिंह, अनीश कुमार सिंह और अंकुर सिंह ने मिलकर अजीत कुमार सिंह की हत्या कर दी। सभी आरोपी ग्राम मझौवा के निवासी हैं।

आरोपियों ने अजीत के शव को उसकी मोटरसाइकिल हीरो पैशन से बांधकर गंगापुर घाट के पास गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गुरुवार को हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को हल्दी-सोनवानी मार्ग पर शांति नगर तिराहे से करीब 100 मीटर दूर वसुधरपाह गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago