बलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के सिकंदरपुर कस्बे के मैनापुर मोहल्ले में शनिवार सुबह 22 वर्षीय सुमन्त वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक के पिता सुदामा वर्मा के अनुसार, सुमन्त शुक्रवार रात मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। रात करीब 9 बजे के बाद परिवार ने उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। देर रात तक सुमन्त घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

शनिवार सुबह लगभग 7 बजे सुमन्त की दादी सहरोजा देवी को मोहल्ले की एक लड़की ने बताया कि उनका नाती अशोक के खंडहरनुमा घर में पड़ा है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, अशोक का यह घर वर्षों से खाली पड़ा है और वहां कोई नहीं रहता।

सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। खंडहर घर के अंदर सुमन्त का शव पड़ा था, जिसकी स्थिति बेहद संदिग्ध थी। परिजनों ने बताया कि शव का पैर ऊपर और सिर नीचे की ओर था। परिजन तुरंत सुमन्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थाना इंचार्ज अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इधर, परिजनों ने शव को अस्पताल से घर वापस ले जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं।

परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहल्ले के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। वही घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago