बलिया: 7 मार्च 2025 को शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले पति की वापसी अब तक नहीं होने से न सिर्फ पत्नी, बल्कि पूरा परिवार परेशान है। पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को दिये तहरीर में गायत्री मिश्रा (निवासी : ग्राम पोस्ट : बासडीह, थाना बांसडीह, बलिया) ने बताया है कि वर्तमान समय में वह अपने पति नीरज कुमार मिश्र पुत्र अशोक मिश्रा के साथ बक्सर गोलम्बर पर धूप राय (निवासी बक्सर) के मकान में किराये पर रहती है। 7 मार्च को बक्सर से करीब 08 बजे रात एक बारात में शामिल होने के लिए नीरज अपनी बाइक (Bajaj-Vikrant) से निकले थे। इस दौरान मेरी बात भी उनसे (पति) लगभग 3 मिनट बात हुई।
उन्होंने बताया कि खाना खाकर वापस आएंगे। मेरा फोन स्वीच ऑफ होने वाला है। उसके बाद उनका मोबइल ऑफ है। मेरे पति नीरज कुमार मिश्रा शादी में जाने के लिए गुलाबी रंग का शर्ट और नीला रंग का जिंस तथा सफेद जूता पहनकर घर से निकले थे। करीब 6 फीट लम्बे नीरज का रंग गोरा तथा उम्र 36 वर्ष है। पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाया है।