बलिया में रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित सिधागर घाट पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में पलट गई। इसमें बैठे शिवम (11) की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाजीपुर के बरेसर गांव से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार लौट रहा था। वाहन में फेफना निवासी जितेंद्र और सर्वदेव और उनका नाती शिवम बैठे थे।
सिधागरघाट पुलिया के पास मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इसमें सवार चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सुरेंद्र के पुत्र शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र और सर्वदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सर्वदेव ने बताया कि वाहन किराए पर लिए थे। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। चालक की तलाश की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…