बलिया के भीमपुरा के कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमपट्टी में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई खतरे में पड़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदरों के झुंड से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण और स्कूल स्टाफ लाठी-डंडे लेकर पूरे परिसर में दौड़ते नजर आ रहे हैं। अब तक बंदर कुंदन, आर्या और काजल को काट चुके हैं, जिससे अभिभावकों में भारी रोष है।
करीब 110 नामांकित बच्चों वाले इस विद्यालय में रोज सुबह स्कूल खुलने से पहले बंदर परिसर में डेरा जमाए रहते हैं। शिक्षक खुद लाठी-डंडे लेकर घंटों उन्हें भगाते हैं, तब कहीं जाकर बच्चे स्कूल में प्रवेश कर पाते हैं। मध्याह्न भोजन के समय भी शिक्षक पहरेदारी करते हैं ताकि बच्चे सुरक्षित भोजन कर सकें।
मामले में पूछने पर बीईओ सुनील चौबे ने कहा कि हम लोग पढ़ाने का काम करेंगे कि बंदरों का? इससे अभिभावक और अधिक आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन अपने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर देंगे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…