स्पेशल बलिया

बलिया के लाल सचिन सिंह का भारतीय स्पीड स्केटिंग टीम में चयन, जनपद का बढ़ा मान

बलिया जिले के बैरिया तहसील के कोटवां गांव निवासी सचिन सिंह का भारतीय स्पीड स्केटिंग टीम में चयन हुआ है। हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे सचिन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सचिन सिंह राजेश सिंह के पुत्र और श्रीभगवान सिंह के पौत्र हैं। उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सचिन ने खेलो इंडिया 2025 के आइस स्पीड स्केटिंग राष्ट्रीय इवेंट में कांस्य पदक जीता था, जिसने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

सचिन के चयन से कोटवां ग्राम पंचायत समेत पूरे बैरिया क्षेत्र में उत्साह है। ग्रामीणों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। गांव में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सचिन का पारिवारिक संबंध बैरिया क्षेत्र के यूथ क्लब हेल्प लाइन (NGO) के संस्थापक/प्रबंधक और बलिया क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार सिंह से भी है। सचिन उनके चचेरे पौत्र हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सचिन ने बचपन से ही खेल के प्रति जुनून दिखाया था, और आज उनकी मेहनत का परिणाम पूरे जिले को गौरवान्वित कर रहा है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago