बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के जमुई निवासी सब इंस्पेक्टर निर्मल कुमार मिश्र जी का निधन हो गया, जो कौशांबी जनपद में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। वह सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के जमुई गांव के निवासी थे।
परिजनों के अनुसार, निर्मल कुमार मिश्र कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा के बड़े भाई थे।
स्वर्गीय निर्मल कुमार मिश्र अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी माता शारदा मिश्रा जमुई गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…