बलिया पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में की गई फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सुखपुरा पुलिस की नगरी नगर पंचायत भवन के पास तड़के सुबह करीब 4:10 बजे दुष्कर्म के आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस के साथ हुई पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजू तुरहा पुत्र हरी तुरहा, निवासी मिढ्ढा, थाना फेफना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 25 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे भरतपुरा में एक महिला को सुनसान स्थान पर अकेले पाकर पहले मारपीट कर घायल करने और बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहा था। इस मामले में सुखपुरा थाने में धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जिससे दुष्कर्म आरोपी घायल हो गया। मौके से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…