बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में गो-तस्कर को पकड़ा, भागते समय पैर में लगी गोली

बलिया की सिकन्दरपुर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सिकन्दरपुर पुलिस टीम खरीद से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और सड़क की बाईं पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसलकर गिर गया।

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम बृजेश पुत्र धर्मदेव प्रसाद बताया। वह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर का निवासी है। बृजेश अपने साथी के साथ मिलकर 3 दिसंबर की सुबह पिकअप से गोवंश को वध के लिए बिहार ले जा रहा था, तब पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago