बलिया की उभांव पुलिस ने गुमशुदा 20 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर उसकी माँ को सौंप दिया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत की गई।
अखोप निवासी सुमन गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी पलक 29 नवंबर की शाम बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की सूचना पर उभांव थाने में 30 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज की गई।
पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन शुरू की। सक्रिय प्रयासों के बाद मंगलवार को बालिका को सकुशल बरामद कर थाने लाया गया।
पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह गुस्से में बिना बताए अपने मामा के घर चली गई थी। परिवार को सूचित करने के बाद बालिका को उसकी माँ सुमन गुप्ता के सुपुर्द कर दिया गया। माँ ने लिखित रूप से आगे किसी कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता न होने की बात कही।
इस बरामदगी में थाना प्रभारी संजय शुक्ल, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र और कांस्टेबल दीपक यादव की टीम शामिल थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…