Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया पुलिस ने तीन दुष्कर्म आरोपियों को किया गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी से गैंग रेप करने का आरोप

Published

on

बलिया: के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। वहीं पास के एक स्कूल में पढ़ती है। किशोरी की दोस्ती पढ़ाई के दौरान एक लड़के से हो गई। किशोरी गत 21 जून को लड़के से मिलने गई थी। तभी लड़के ने उसको एक मकान पर ले गया। मकान पर लड़के के साथ ही उसके तीन दोस्त ने किशोरी के साथ अलग-अलग दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी की यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी, तो उसे जान से मार देंगे।

किशोरी किसी तरह से निकलकर घर पहुंचकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अश्वराय मिश्रा, राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह ने बताया कि एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी अश्वराय मिश्रा, जय सिंह और रवि सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सुधार गृह में भेज दिया है।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat