बलिया: जिले की हल्दी पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए क्षेत्र में सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमन कुमार को नीरपुर ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। सुमन कुमार मधेपुरा सदर, बिहार का निवासी है।
पुलिस ने बरामद नाबालिग को नियमानुसार उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त सुमन कुमार के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला 5 अक्टूबर का है। उस दिन हल्दी बाजार गई एक नाबालिग का आरोपी ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी का पता न चलने पर 10 अक्टूबर को स्थानीय थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…