पांच साल का समय, 11 लाख खर्च इसके बाद भी पंडरी का पंचायत भवन पूरा नहीं हुआ। इस पंचायत भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ पिछले पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद गांवों के विकास के लिए बनी प्रशासनिक समिति के कार्यकाल में हुआ था।
उस समय जो प्रशासक थे वर्तमान में नगरा के एडीओ पंचायत हैं। उस समय पड़री ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार चौरसिया थे। शुरुआती दौर में सिर्फ पंचायत भवन की दीवारें खड़ी की गई थीं। जब काफी हो हल्ला हुआ तो येन केन प्रकारेण छत की ढलाई हुई।
इस कार्य पर 11 लाख रुपये खर्च हो गए। इसी बीच उक्त सचिव का स्थानांतरण अन्य ब्लाक के लिए हो गया। तत्कालीन अधिकारियों ने तुरंत कार्यमुक्त भी कर दिया। स्थिति यह है कि पंचायत भवन में खिड़की तक नहीं लगी है। विद्युतीकरण भी नहीं हुआ है। नगरा के एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी सभी लोग एसआईआर कार्य में लगे हुए हैं। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…