स्पेशल बलिया

बलिया में जच्चा-बच्चा को पैसे के लिए बंधक बनाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बलिया: हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित बिंदु अस्पताल में भर्ती नगरा क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव की प्रसूता सुनीता देवी को पैसा न देने पर शुक्रवार को बंधक बना लिया गया है। प्रसूता के पति का आरोप है कि संचालक मरीज को बंधक बनाकर स्वजनों से पैसे की मांग कर रहे हैं।

बंधक बनाने की सूचना पर डीएम व सीएम को ट्युट करने के बाद मौके पर पहुंचे लोगो ने हलधरपुर थाना को सूचना दी है।पुलिस अस्पताल कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित पति नगरा में घुमकर पैसे की खोज में लगा है। उसने अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की माँग की है।मौके पर जिम्मेदार चिकित्सक नदारद हैं।

नगरा ब्लाक के अब्दुलपुर मदारी के पवन उर्फ विक्की की पत्नी सुनीता को प्रसव पीडा होने पर गंभीर हाल में नगरा से 13 नवंबर को हालत बिगडने पर रेफर कर दिया गया। परिवार बेहतर उपचार के लिए बिंदु अस्पताल रतनपुरा लेकर चले गये।

जहां पर 14 नवंबर को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। तय समय पर जब डिस्चार्ज पर्ची बनी तब अस्पताल ने 1 लाख रूपये का बिल प्रसूता के पति पवन कुमार को पकड़ा दिया।

पवन का आरोप है कि पत्नी को भर्ती करते समय अस्पताल पर कर्मियों के कहने पर चार बार में 40 हजार रूपये जमा कर दिया हूं, जबकि अस्पताल द्वारा 25-30 हजार रूपये ही खर्च बताया गया था।

भरती के वक्त दवा के नाम पर 10 हजार रुपये लिए गए थे। उसके बाद दूसरे दिन भी 10 हजार रुपये की मांग की गयी तो जमा किया तो बोला कि उपचार करिए। बुधवार को भी बीस हजार रूपये जमा किए। गुरूवार को जब मरीज को डिस्चार्ज करते वक्त एक लाख छह हजार रुपये का बिल पकडा दिया गया, जिस पर वह परेशान हो उठा है कि अब पैसा कहां से दूं।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago