बलिया में 10 साल के बच्चे का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानिए क्यों किया हत्या

बलिया: पुलिस ने एक हत्या के आरोपी को मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गिरफ्तारी फेफना थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात फेफना थाना पुलिस टीम आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश/अभियुक्त प्रतीक वर्मा (पुत्र शम्भू वर्मा, निवासी आमडारी, थाना फेफना, जनपद बलिया) के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना के समय पहने हुए कीचड़ लगे कपड़े (एक पॉलिथीन में) बरामद किए हैं।

एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश प्रतीक वर्मा ने 30 नवंबर को शाम 6:30 बजे की घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने मोहल्ले के शत्रुधन वर्मा से तंज कसने का बदला लेने के लिए उनके 10 वर्षीय भतीजे शिवम वर्मा उर्फ यशवंत की हत्या की थी। प्रतीक ने शिवम को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर एक गड्ढे के पानी में डुबोकर मार डाला था और फिर शव को बोरे में रखकर छिपा दिया था।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago