बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार हंटर जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में जीप में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मिड्ढा–शिवपुर तिराहे से लगभग सौ मीटर आगे हुई। जीप अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
हादसे के बाद जीप में सवार दोनों लोग वाहन को वहीं छोड़कर अपने घर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज सूरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को विशेष चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन अत्यधिक तेज गति से चल रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…