बलिया में बड़े भाई ने छोटे भाई पर फेंका खौलता तेल, वायरल हो गई VIDEO

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के उधो दवनी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित शैलेन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई महेंद्र यादव, भाभी देव कुमारी, भतीजे सोनू यादव और दीपू यादव, साथ ही दो अन्य अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।

शैलेन्द्र के अनुसार, मारपीट के दौरान महेंद्र यादव के परिवार ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर उबलता हुआ गर्म तेल फेंक दिया। गर्म तेल पड़ने से शैलेन्द्र बुरी तरह झुलस गया। उसने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकला।

गंभीर रूप से झुलसे शैलेन्द्र यादव ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मुकदमा दर्ज कर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से शैलेन्द्र को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago