बलिाय जिले के सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी के पास गुरुवार देर रात कंबाइन हार्वेस्टर और बोलेरो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात लगभग 11 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो नवानगर से बलिया की ओर जा रही थी। एचपी गैस एजेंसी के समीप पहुंचने पर वह सामने से आ रही एक कंबाइन हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हुमानगंज निवासी कृष्णा पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई है। बोलेरो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें रेवती निवासी अजय पुत्र राधेश्याम, बेल्थरारोड निवासी शशि कुमार पुत्र रामबाबू और रतसड़ निवासी बब्बन पुत्र सोना रावत शामिल हैं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि कृष्णा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर स्थित अपने ससुराल में सास की तेरही में शामिल होने आया था। वह बोलेरो से ही वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा एचपी गैस एजेंसी के सामने हुआ।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…