बलिया जिले के बैरिया पुलिस ने बकुल्हां रेलवे ट्रैक के पास 18 नवंबर को मिली सिर कटी अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आर्या कुमार यादव उर्फ पिन्टू यादव (19) को रविवार देर रात करीब 1 बजे पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 17 सेमी लंबा चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिन्टू ने कबूल किया कि उसने अपनी बहन प्रीती यादव की हत्या की है। प्रीती ने अभिषेक यादव से प्रेम-विवाह कर लिया था, जिससे परिवार नाराज था। 16 नवंबर को परिजनों ने प्रीती को सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी कराने के बहाने बुलाया था।
पिन्टू ने बताया कि चाचा अशोक यादव और उसने मिलकर स्कूल के पास प्रीती का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को एक कम्बल में लपेटकर अपाचे मोटरसाइकिल पर बकुल्हां रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया। वहाँ चाकू से गला काटकर सिर को ट्रेन के आगे फेंक दिया गया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी और थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब फरार चल रहे चाचा अशोक यादव की तलाश कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने जानकारी दी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…