बलिया में भागकर शादी करने पर भाई और चाचा ने मिलकर लड़की को मार डाला। चाचा ने लड़की के दोनों पैर पकड़े, फिर भाई ने गला दबा दिया। इसके बाद लाश से कपड़े उतारकर कंबल में लपेट लिया। लाश रेलवे ट्रैक के किनारे ले गए। वहां चाकू से सिर काटकर अलग कर दिया। फिर ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिससे लाश की पहचान न हो सके और यह हादसा लगे।
पुलिस ने सोमवार को लड़की के भाई को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। उसने कबूल किया- बहन ने भागकर शादी की थी। इससे हमारी बदनामी हो रही थी। इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने भाई के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। फरार चाचा की तलाश की जा रही है है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है।
अब जानिए पूरा मामला…
टोला फते राय में 20 साल की प्रीति रहती थी। उसका अपने पड़ोस के गांव भगवानपुर में रहने वाले अभिषेक यादव से अफेयर था। भगवानपुर में ही प्रीति का ननिहाल भी है। यहां आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई थी।
30 नवंबर, 2024 को प्रीति और अभिषेक ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद परिवार से अलग रहने लगे।
लड़की के चाचा-भाई ने कहा- रीति-रिवाज से शादी कराएंगे
कुछ दिन बीतने के बाद प्रीति के चाचा अशोक यादव और भाई आर्यन उर्फ पिंटू यादव, अभिषेक के घरवालों से मिले। दोनों को वापस बुलाने को कहा। कहा कि दोनों की शादी समाज के सामने रीति-रिवाज से कराएंगे। भागकर शादी करने से बदनामी हो रही। उनकी बातों पर विश्वास कर अभिषेक के पिता सुनील यादव ने प्रीति और अभिषेक को वापस बुला लिया। 14 नवंबर को दोनों गुरुग्राम से गांव आ गए।
18 नवंबर को रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
16 नवंबर को अभिषेक के पिता ने प्रीति को उसके मायके भेज दिया। 18 नवंबर को प्रीति की लाश बकुलहा रेलवे ट्रैक के पास मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। घरवालों ने भी शव की पहचान प्रीति के रूप में की। एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
लड़के के घरवालों ने लड़की वालों पर जताया शक
अभिषेक के पिता सुनील यादव को जब सिरकटी लाश मिलने की खबर मिली तो उन्हें प्रीति के घरवालों पर शक हुआ। उन्होंने इस बारे में प्रीति के घरवालों से पूछताछ की, तो उन लोगों ने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनील यादव ने ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि प्रीति की हत्या उसके चाचा अशोक यादव और भाई आर्यन ने की है। तब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
भाई को गिरफ्तार किया, पुलिस के सामने जुर्म कबूला
प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने आरोपी आर्यन कुमार उर्फ पिंटू को पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आर्यन ने बताया कि चाचा के साथ मिलकर उसने बहन की हत्या की है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…