बलिया मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी शैलेश कुमार सिंह (54) का बृहस्पतिवार सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर निधन हो गया। वे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। सियालदह डाउन ट्रेन का इंतजार करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
शैलेश कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह अपने सहकर्मियों के साथ सियालदह ट्रेन से विद्यालय जा रहे थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके साथी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर उनके पुत्र शिवम कुमार सिंह (21), सुंदरम कुमार सिंह (20), पुत्रियां कुमारी मोनी (24) और कुमारी रोशनी (22) तथा पत्नी पूनम सिंह दिल्ली से मनियर पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है।
शैलेश कुमार सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को अंत्येष्टि स्थल परशुराम स्थान के पीछे किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र शिवम कुमार सिंह ने दी।
उनके चचेरे भाई सत्यदेव सिंह ने बताया कि शैलेश सिंह एक व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे परिवार को गहरी क्षति पहुंची है। सांत्वना देने वालों में पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, संकल्प सिंह, अवकाश प्राप्त अध्यापक अमर सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुल्ली बाबा, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी सहित डीआईओएस कार्यालय के बाबू और उनके सहकर्मी मौजूद रहे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…