स्पेशल बलिया
बलिया में अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर, मचा हड़कंप
![](https://balliakibat.com/wp-content/uploads/2024/06/232424242342-1.jpg)
बलिया: जिले के सहतवार स्थित कोलकला गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए लोगों के घरों पर जेसीबी चला। प्रशासन कड़ी सुरक्षा में अतिक्रमण शनिवार की दोपहर को खाली कराया गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
अवैध निर्माण पर चला जेसीबी
आपको बता दे की सहतवार थाना छेत्र के कोलकला निवासी उमा यादव का परिवार कई वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा किए थे। बार-बार अधिकारी और पुलिस प्रशासन द्वारा खाली करने का निर्देश दिया जा रहा था। तब भी लोगों ने अवैध निर्माण जगह नहीं खाली किया। जिससे शनिवार की दोपहर को तहसीलदार बॉसडीह सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, लेखपाल, कानूनगोई और स्थानीय पुलिस बल के साथ जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण खाली कराया गया।
लोगों में मचा हड़कंप
मौके पर अतिक्रमण करने वाले लोगों का परिवार मौके पर आकर हल्ला करने लगे। तभी स्थानीय पुलिस ने बल प्रयोग करके किसी तरह अतिक्रमण को खाली कराया। मौके पर देखने के लिए आस-पास के लोग इक्क्ठा हो गए। इस कार्य को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।