बलिया जिले के बांसडीह में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में चोरी के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 7 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने एसबीआई बांसडीह शाखा की पीछे की खिड़की तोड़कर बैंक में प्रवेश किया था। चोरों ने कैश ऑफिस के केबिन में रखी अलमारी को तोड़कर तलाशी ली, लेकिन वे चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि, इस दौरान बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
इस घटना के संबंध में बांसडीह कोतवाली में मु0अ0सं0 04/2026, धारा 305ए/62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान, 8 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम (निसार अहमद, अमरान अली और अनिल चौधरी) के साथ गश्त पर थे।
तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लोहे के उपकरणों से भरी बोरी लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद बैंक रोड पर घेराबंदी कर उस युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान कृष्णा सिंह (27 वर्ष) पुत्र बबलू सिंह उर्फ जय कुमार सिंह
निवासी वार्ड नंबर 09 उत्तर टोला, कस्बा बांसडीह के रूप में हुई। पूछताछ में कृष्णा सिंह ने स्वीकार किया कि उसने ही बैंक में चोरी का प्रयास किया था और पकड़े जाने के डर से वह चोरी के उपकरण लेकर भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक लोहे का सब्बल, एक लोहे की छड़ और 60 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने कृष्णा सिंह के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…