दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले यानी माघ मेले में इस बार श्रद्धालु वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सवारी करके संगम नहाने आएंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है।
13 जनवरी से 25 जनवरी तक गोरखपुर-लखनऊ वाया प्रयागराज वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के बजाय सीधे फाफामऊ रेलवे स्टेशन से चलेगी। इससे लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर रूट के यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।
सबसे खास बात यह है कि फाफामऊ स्टेशन अब सीधे गंगा पथ मार्ग से जुड़ गया है। मतलब, जो श्रद्धालु संगम स्नान करके या दर्शन करके लौट रहे होंगे, वे गंगा पथ से सीधे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर पहुंच जाएंगे। वहां से दो कदम चलकर वंदे भारत में सवार होकर घर की ओर रवाना हो सकेंगे। न ट्रैफिक की मार, न भीड़भाड़ वाली जंक्शन की परेशानी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन का नया समय कुछ इस तरह रहेगा:
यानी जो यात्री सुबह गोरखपुर या रास्ते के स्टेशनों से चलेंगे, वे दोपहर तक संगम पहुंचकर स्नान-दर्शन कर लेंगे और वापस दोपहर की ट्रेन से घर लौट सकेंगे। एक ही दिन में सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की आरामदायक सीटों पर दर्शन और वापसी हो जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…