बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया के बेल्थरा रोड में 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रसड़ा के सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात उभांव थाना पुलिस टीम मुबारकपुर रोड पर गश्त कर रही थी। रात करीब 12:35 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख संदिग्ध ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सबलू राजभर (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुजौना, थाना उभांव, जनपद बलिया का निवासी है और विदेशी राजभर का पुत्र है।

पूछताछ के दौरान आरोपी सबलू राजभर ने स्वीकार किया कि उसने 18 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5 बजे मुजैना गांव की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उभांव थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज था और आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी का इलाज सदर अस्पताल बलिया में जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago