बलिया: उभांव थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिजनों से मारपीट के मामले में एक वांछित आरोपी अतहर को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 18 अप्रैल की सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपने घर में बंद कर दिया था।
संबंधित धाराओं में मुकदमा
जब परिजन किशोरी को खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे और विरोध किया, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट की। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
उभांव थाना पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर कुन्डैल ढाला के पास से वांछित आरोपी अतहर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, अतहर इस मामले में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी अतहर के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उभांव एसएचओ दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल अनिल सिंह और सर्वजीत गुप्ता शामिल थे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…