बलिया में खाई में बुलेट गिरने से युवक की मौत, चार माह की है बेटी

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी प्रदीप तिवारी (27) अपने दोस्त राहुल तिवारी (26) के साथ बृहस्पतिवार की देर रात बुलेट से हल्दी से अपने गांव बहुआरा जा रहे थे। शराब दुकान से एक किमी की दूरी पर सड़क किनारे घायल अवस्था में राहुल और बुलेट मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

राहुल के घायल होने की खबर पर प्रदीप के परिजनों की भी चिंता बढ़ गई, क्योंकि बुलेट प्रदीप की थी और वही चला रहा था। सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर काफी खोजबीन की, लेकिन प्रदीप नहीं मिला।

शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे सड़क से 60 मीटर अंदर खेत में प्रदीप अचेत अवस्था में मिला। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। राहुल के होश में आने पर घटना के कारण का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। चचेरे भाई अनिल तिवारी की शिकायत पर अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना पत्नी काजल व मां का रोते-रोते बुरा हाल रहा।रात में मिल गया होता प्रदीप तो बच गई होती जान

सहतवार थाना के बहुआरा गांव निवासी प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। प्रदीप की दो वर्ष पूर्व काजल से शादी हुई थी। दोनों से चार माह की एक लड़की है। दो भाइयों में बड़ा प्रदीप छत्तीसगढ़ में कैंटीन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था।

शाम को दोस्त राहुल के साथ हल्दी चट्टी किसी काम से गए थे। जहां से वापस लौटते समय दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना की खबर पर रात में काफी लोग मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने हल्दी से लेकर गांव तक सड़क किनारे व नाते रिश्तेदारियों में खोजबीन की। फोन करने पर मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। घटना स्थल पर खेत के अंदर किसी ने रात में जाकर नहीं देखा।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago