नगरा में मंगलवार की सुबह प्रेम प्रसंग के एक मामले में 20 वर्षीय युवक विद्युत टावर पर चढ़ गया। यह घटना नगरा के सिसवार गांव के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, सिसवार गांव निवासी विकास राजभर (20) मंगलवार की तड़के सुबह करीब 6 बजे चट्टी के समीप एक डेरा पर स्थित विद्युत खंभे के टावर पर चढ़ गया। सुबह टहल रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को काफी समझाया और टावर से नीचे उतरने को कहा। काफी प्रयासों के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया।
पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…