बलिया में पति की दूसरी शादी रोकने के लिए महिला ने कराया मुकदमा, स्टाफ नर्स है पहली पत्नी

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। पंजाब के जालंधर की रहने वाली स्टाफ नर्स संदीप कौर ने आरोप लगाया है कि उसका पति रामकुमार वर्मा उसे छोड़कर दूसरी शादी करने जा रहा है। महिला की शिकायत पर मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संदीप कौर (32) के अनुसार, उसने रामकुमार वर्मा पुत्र राजनाथ वर्मा निवासी देवापुर, मनियर, बलिया से 17 जनवरी 2019 को जालंधर के रजिस्ट्रार के समक्ष शादी की थी। उस समय रामकुमार वर्मा पिलौर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे। संदीप कौर ने बताया कि ड्यूटी पर आते-जाते समय रामकुमार वर्मा से उसकी नजदीकियां बढ़ीं।

महिला का आरोप है कि रामकुमार वर्मा ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब वह शादी से मुकरने लगा, तो संदीप कौर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रामकुमार नौकरी से निलंबित हो गए। बाद में उन्होंने 17 जनवरी 2019 को जालंधर में शादी कर ली। संदीप कौर का कहना है कि 17 नवंबर 2025 को रामकुमार वर्मा ड्यूटी पर गए और तब से वापस नहीं लौटे।

इसी बीच, संदीप कौर के पिता ने उन्हें फोन पर बताया कि रामकुमार वर्मा दूसरी शादी कर रहे हैं। रामकुमार की दूसरी शादी का तिलक 30 नवंबर 2025 को और शादी 4 दिसंबर 2025 को होनी तय है। यह जानकारी मिलते ही संदीप कौर 18 नवंबर 2025 को फ्लाइट से बलिया के लिए रवाना हुईं।

बलिया पहुंचने के बाद संदीप कौर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पति की शादी रोकने की गुहार लगाई। इसके बाद 26 नवंबर 2025 को वह मनियर थाने पहुंचीं और रामकुमार वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago