बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर 25,000 का इनाम घोषित, पेश न होने पर संपत्ति होगी जब्त

बलिया जिले केबांसडीह पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के इनामी अभियुक्त राजकुमार चौहान के खिलाफ धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 5 जनवरी 2026 को बांसडीह थाना क्षेत्र में की गई।

अभियुक्त राजकुमार चौहान पुत्र सुबाष चौहान, निवासी विद्या भवन नरायनपुर, थाना बांसडीह, बलिया, पर मुकदमा अपराध संख्या 213/25 के तहत धारा 70(2), 61(2), 352, 351(3) BNSS और 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह लगातार फरार चल रहा है और माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के निवास स्थान और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए। साथ ही, उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी भी कराई गई।

पुलिस ने बताया कि यदि फरार अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी चल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago