Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, 2 दोस्तों की मौत, बॉडी काटकर निकाले गए शव

Published

on

बलिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की पूरी बॉडी पिचक गई और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।

दरअसल, कार मकान के बाहर लगे टीनशेड को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर अंदर जाकर दीवार से जा टकराई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अंदर फंसे दो घायलों और दो मृतकों को निकालने के लिए गाड़ी की बॉडी काटनी पड़ी।

यह घटना मंगलवार देर रात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बलिया–सिकंदरपुरा रोड पर हुई। कार में सवार चारों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे और देर रात बलिया शहर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव निवासी अभिषेक सिंह (24) पुत्र मुन्ना सिंह, रोहित सिंह परिहार (25) पुत्र दशरथ सिंह, सुजीत तुरहा (21) पुत्र पन्नालाल और आदित्य वर्मा (22) पुत्र प्रदीप वर्मा मंगलवार रात बलिया सिटी के लिए मारूति-800 कार से जा रहे थे।

बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर रात करीब 11:30 बजे जैसे ही वे धरहरा पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे, मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। टीन शेड को तोड़ते हुए करीब 10 फीट तक अंदर घुसी और मकान के दीवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पिचक गई। उसमें बैठे चारों दोस्त बुरी तरह से पिचके कार में दब गए। कार सवार अभिषेक सिंह और रोहित सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुजीत और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज आवाज और युवकों की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। लोगों ने कार को धक्का देकर किसी तरह बाहर किया। कार में चारों युवक फंसे थे। कार के कुछ हिस्सों को काटा गया और फिर चारों को बाहर निकाला जा सका।

दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो गंभीर हालत गंभीर थी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat