स्पेशल बलिया
बलिया में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान, जानिए पूरा मामला
बलिया में एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने जहर जाकर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा- “मेरा नाम अभय उर्फ इंदल है। अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार सिर्फ पूनम देवी होगी। उन्होंने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है और आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
मंगलवार को दोपहर प्रेमिका के ननिहाल मिलने गया। वहां प्रेमिका को अपने साथ जाने के लिए कहने लगा। प्रेमिका ने जाने से मना कर दिया। ननिहाल वालों के पैरों में गिरकर प्रेमिका को साथ जाने की जिद करने लगा। फिर भी जाने से मना कर दिया। प्रेमी ने जहर खा लिया। जिससे वहीं अचेत होकर गिर गया।
प्रेमिका के ननिहाल वाले अस्पताल ले जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन मऊ लेकर जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पिता को बेटे की सूचना दी गई। पिता के आने के पहले रास्ते में शव फेक कर भाग गए। पिता ने शव को लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां से अस्पताल ले गया। जहां मृत घोषित कर दिया। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव का है।
अब जानिए पूरा मामला
नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी अभय कुमार (22) उर्फ इंदल का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने उसके व्यवहार से परेशान हो गए थे। जिससे युवती को रसड़ा क्षेत्र स्थित अमहर उत्तर पट्टी सरया में उसके ननिहाल भेज दिया था। प्रेमिका ने न मिलने से प्रेमी परेशान था। मंगलवार सुबह पता चला कि प्रेमिका अपने ननिहाल गई है। तुरंत अभय बाइक से वहां पहुंचा और प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।
प्रेमिका तथा उसके ननिहाल पक्ष ने अभय की बात मानने से इनकार कर दिया और उसे वहां से जाने के लिए कहा। प्रेम में असफलता से आहत अभय ने वहीं जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।
वीडियो में बोला- मेरी मौत की जिम्मेदार पूनम हैं
घटना से पहले अभय का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है- “मेरा नाम अभय उर्फ इंदल है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदार केवल पूनम देवी होंगी। उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।”
बेहोशी हालत में मौजूद लोगों ने अभय को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे मऊ ले गए। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्पेशल बलिया
बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 04137/04138) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 मई से 15 जुलाई, 2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को ग्वालियर से दोपहर 02:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बरौनी से दोपहर 01:45 बजे रवाना होगी। यह शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर और शनीचरा होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 02 एसएलआर/डी, 06 साधारण द्वितीय श्रेणी, 04 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 06 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
स्पेशल बलिया
बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति, दो पड़ोसियों और दो अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी नगर पंचायत बैरिया में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया । कोर्ट ने पति को पीड़िता के भरण-पोषण के लिए हर महीने 3,000 रुपये और मकान किराये के लिए 1,500 रुपये देने का निर्देश दिया था। रविवार को विवाहिता अचानक अपने मायके से वापस ससुराल आई और पति के घर के एक कमरे में रहने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की भोर में चार बजे पति, दो पड़ोसी और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई। बैरिया पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अमर उजाला
स्पेशल बलिया
यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक होने वाली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटी की बारात का स्वागत होना था, वहां अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गौरकोठी गांव की रहने वाली युवती की आज शादी थी और बारात आने की पूरी तैयारियां चल रही थीं। घर में उत्सव का माहौल था। बताया जा रहा है कि युवती शादी से पहले ब्यूटी पार्लर जा रही थी, तभी बरियारपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों की आवाजाही और उत्सव की रौनक थी, वहां अब सिर्फ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी देखे :- https://balliakibat.com/the-groom-said-goodbye-to-the-world/#google_vignette
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
-
स्पेशल बलिया5 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया6 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया5 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया5 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया6 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया6 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया5 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया6 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
