स्पेशल बलिया
बलिया के सैंड आर्टिस्ट ने अयोध्या में बनाई कलाकृति, जमकर हो रही है तारीफ
बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक विशाल रेत कलाकृति का निर्माण किया है। यह कलाकृति सरयू नदी के तट पर बनाई गई है, जिसमें भगवान रामलला, भव्य राम मंदिर और धर्म ध्वज को दर्शाया गया है।
अयोध्या में 161 फीट ऊंचे धर्म ध्वज की स्थापना की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ध्वज को फहराएंगे। पूरी अयोध्या नगरी को एक हजार क्विंटल फूलों से सजाया गया है, और धर्म ध्वज के दंड को सोने से मढ़ा गया है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रूपेश सिंह और उनकी टीम ने 36 घंटे की कड़ी मेहनत से इस कलाकृति को तैयार किया है। लगभग 50 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची व चौड़ी यह कलाकृति भगवान रामलला सरकार, भव्य श्री राम मंदिर, तथा धर्म ध्वजारोहण के मुख्य अतिथियों के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत की जीवंत छवियों को दर्शाती है।
इस कलाकृति के निर्माण में रूपेश सिंह के सहयोगी मोहन सिंह, ऋतिक पासवान और लड्डू लाल यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रूपेश सिंह ने बताया कि धर्म ध्वजा की स्थापना को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है, और उन्होंने सरयू की रेत से भगवान रामलला की जीवंत कलाकृति उकेरने का प्रयास किया है।
मुख्य कलाकार रूपेश सिंह ने पिछले दीपोत्सव, रामलला प्राण प्रतिष्ठा और रामोत्सव जैसे आयोजनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक वे भगवान राम से संबंधित कलाकृतियों का विश्व रिकॉर्ड नहीं बना लेते, तब तक अपनी दाढ़ी और बाल नहीं कटाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काशी में बनाई गई उनकी कलाकृति की सराहना कर चुके हैं।
स्पेशल बलिया
बलिया में पति ने पीटा तो पत्नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्नी पर कर दिया हमला
बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।
सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।
सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
स्पेशल बलिया
बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला
बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।
इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।
स्पेशल बलिया
बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी
बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।
योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया9 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया9 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
