विदुषी वर्मा को मिला माहेश्वरी गोल्ड मेडल, पूर्वांचल का बढ़ाया मान - बलिया की बात
Connect with us

अपना पूर्वांचल

विदुषी वर्मा को मिला माहेश्वरी गोल्ड मेडल, पूर्वांचल का बढ़ाया मान

Published

on

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में विदुषी वर्मा को अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने एमए पत्रकारिता में टॉप किया है। इनका सीजीपीए स्कोर 8.350 है। कभी हाईस्कूल में कम नंबर आने पर दोस्तों ने विदुषी से मुंह मोड़ लिया था। जीवन में निराशा बढ़ने लगी थी, लेकिन इंटरमीडिएट तक आते-आते वह टॉपर्स में शुमार हो गईं।

विदुषी बताती हैं कि रामचरित मानस, गीता और महाभारत ने उन्हें इस मुश्किल वक्त से बाहर निकाला। उन्होंने अपनी जीवन शैली को आध्यात्म से जोड़ा। इसके बाद जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंटरमीडिएट के बाद बीएससी करते समय पत्रकारिता में रुचि पैदा हो गई। रिसर्च और एनालिसिस में ज्यादा मन लगने लगा। विदुषी डिजिटल जर्नलिस्ट बनना चाहती हैं।

वाराणसी की लक्सा की निवासी विदुषी के पिता आशीष वर्मा बिजनेसमैन और मां गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में रहती हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की। इसके बाद काशी विद्यापीठ से बीएससी किया। बीएससी के दूसरे साल के बाद एक साल पढ़ाई ब्रेक हो गई। इसी दौरान विदुषी ने डिजिटल कंटेंट राइटिंग का काम शुरू किया।

Spread the love
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending