बलिया में पति की मौत के बाद सरयू में कूदी महिला, 17 घंटे बाद नाविकों को मिली जिंदा, लोग बोले- 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' - बलिया की बात
Connect with us

अपना बलिया

बलिया में पति की मौत के बाद सरयू में कूदी महिला, 17 घंटे बाद नाविकों को मिली जिंदा, लोग बोले- ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’

Published

on

बलिया: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत चरितार्थ होते दिखा है सिकंदरपुर थाना क्षेत्र डुहा बिहरा में जहां एक महिला पति की मृत्यु से आहत होकर सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। 17 घंटे बाद करीब 6 बजे शाम को सही सलामत ताजपुर फुलवरिया (मांझी, बिहार) के पास एक नाविक को मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन देर रात 1:30 बजे महिला को लेकर घर चले आए। सरयू के तेज प्रवाह में 17 घंटे गुजारने के बाद सकुशल घर पहुंची महिला को देखने के लिए रविवार को हुजूम उमड़ पड़ा।

बता दें कि डुहा बिहरा गांव निवासी विशेष सिंह (62) की मौत शुक्रवार की रात हो गई। पति के निधन का सदमा राजुकुमारी सहन नहीं कर पाईं। विलाप करते करते राजकुमारी अचानक उठीं और अपना सिंहोरा और रामचरित मानस साथ लेकर दो बजे रात को घर से निकल गईं।

कुछ देर बाद परिजन उनकी तलाश शुरू किए तो उनका सिंहोर सरयू नदी के तट पर मिला। यह देख परिजनों का शोक और बढ़ गया। इसी उधेड़बुन में विशेष सिंह का अंतिम संस्कार कर घर लौटे परिजनों को राजकुमारी के जीवित होने की सूचना मिली।

राजकुमारी ने कहा पति की मृत्यु के बाद भविष्य की चिंता खाए जा रही थी। तरह तरह की चिंताओं पर चिंतन मनन करते हुए सरयू नदी के किनारे बने छठ घाट पहुंच गई। वहां अपना सिंहोरा रखा और रामचरित मानस को साथ लेकर नदी में छलांग लगा दी।

Spread the love
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending