Connect with us

स्पेशल बलिया

दिल्ली धमाके की जांच में आजमगढ़ लिंक आया सामने, 18 साल से फरार आतंकी शादाब बेग का है कनेक्शन

Published

on

दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के बाद फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर आतंकियों के नेटवर्क से जुड़ने के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। जांच एजेंसियों के मुताबिक इसी यूनिवर्सिटी में 2008 के दिल्ली और अहमदाबाद ब्लास्ट का पूरा खाका तैयार हुआ था।

इसी यूनिवर्सिटी का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों से जुड़ चुका है, क्योंकि इंडियन मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकी मिर्जा शादाब बेग भी यहीं से बीटेक कर चुका है।

शादाब बेग आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला मोहल्ले का रहने वाला है, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग छात्र था और 2007 गोरखपुर ब्लास्ट, 2008 जयपुर, दिल्ली तथा अहमदाबाद धमाकों में आईपीडी प्लांटिंग और साजिश रचने में शामिल रहा।

बटला हाउस कांड के बाद वह लगातार फरार हो गया। उसकी अंतिम लोकेशन 2019 में अफगानिस्तान में ट्रेस की गई थी। लाल किले के पास हमले के बाद जब जांच एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की पड़ताल शुरू की, तो सामने आया कि आतंकी मॉड्यूल की कई गतिविधियों का आधार इस यूनिवर्सिटी का हॉस्टल रहा। यहां से डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद जब पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए, तो यह खुलासा हुआ कि 2008 के सीरियल ब्लास्ट में अहम भूमिका निभाने वाला मिर्जा शादाब बेग भी इसी यूनिवर्सिटी का छात्र था।होनहार बच्चा कैसे भटका समझ नहीं आया

बृहस्पतिवार को मीडिया टीम जब मिर्जा शादाब बेग के आजमगढ़ स्थित घर पहुंची, तो परिवार ने कैमरे पर बात करने से इन्कार कर दिया। हालांकि परिवार ने बताया कि 2003 में शादाब अल फलाह यूनिवर्सिटी में बीटेक करने गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने 8 महीने एचसीएल में नौकरी की। कैसे रास्ता भटक गया यह आज तक समझ नहीं आया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat