Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में नाैसिखिए कर रहे अल्ट्रासाउंड, कमर में दर्द पर किडनी में पथरी की दे दी रिपोर्ट

Published

on

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नियमों की अनदेखी कर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाए जा रहे हैं। महिलाओं ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि पुरुष कर्मचारी हमारा चेकअप करते हैं। 

बिहार से सटे बैरिया तहसील में दो सीएचसी व 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर तहसील क्षेत्र के चार लाख लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। उसके बावजूद किसी भी सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। जबकि अस्पतालों के इर्द-गिर्द 21 से अधिक अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं।

विभाग में दो का पंजीयन है। अधिकतर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अप्रशिक्षित कर्मचारी मरीजों की जांच करते हैं। अल्ट्रासाउंड केंद्र रोगियों को जांच करने के बाद रिपोर्ट बिना सोनोलॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर के देते हैं। 

कमर दर्द के मरीज को किडनी की शिकायत की रिपोर्ट थमा दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभागीय की मिलीभगत कहे या लापरवाही जिम्मेदार सबकुछ देखने व जानने के बाद भी कार्रवाई नहीं करते हैं। यहीं कारण है कि क्षेत्र में मानक को दर किनार कर अल्ट्रासाउंड केंद्र धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। 

मरीजों-तीमारादों को परेशानी

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर सख्त नियम हैं। हर रिपोर्ट पर रेडियोलॉजिस्ट या सोनोलाजिस्ट का नाम, पंजीयन संख्या, हस्ताक्षर और तारीख अनिवार्य है। लेकिन बैरिया तहसील के अधिकांश सेंटर्स इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। किसी भी सेंटरों पर चिकित्सक व टेक्नीशियन नहीं हैं। सिर्फ फर्जी कागज से सेंटर खोल कर संचालक सेंटर चला रहे हैं। 

बैरिया कस्बा व रानीगंज में कई अल्ट्रासाउंड वाले अधिक पैसा लेकर लिंग की भी जांच खुलेआम करते हैं। सोनोलॉजिस्ट न होने के कारण गलत रिपोर्ट के कारण मरीज के इलाज प्रभावित होता है। कुछ सेंटर मरीजों को सादे कागज पर प्रिंट की गई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थमा दे रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

कुछ मामले

केस 01 : सुरेमनपुर गांव निवासी रविन्द्र यादव ने बताया कि सीएचसी के पास संचालित एक अल्ट्रासाउंड से चिकित्सक की सलाह पर पेट की जांच कराई। रिर्पोट में पेट में पथरी की शिकायत आई। वाराणसी जाकर आपरेशन के पूर्व जांच कराई तो कुछ भी नहीं था।

केस 02 : उपाध्याय पुर गांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मेद्र तिवारी ने बताया कि एक रिश्तेदार को कमर में दर्द होने पर चिकित्सक की सलाह पर बैरिया कस्बा स्थित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर जांच कराया तो किडनी में पथरी है। बीएचयू जाकर चेक हुआ तो सबकुछ ठीक था।

केस 03 : रेवती कस्बा निवासी मंजू देवी को पेट दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड जांच कराई। जांच रिपोर्ट में स्टोन की शिकायत आई। परिजन ऑपरेशन के लिए जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया तो उन्होंने दुबारा अल्ट्रासाउंड जांच कराई जहां कोई स्टोन नहीं था। पेट में संक्रमण के कारण दर्द की शिकायत थी, दवा खाने के बाद आराम मिल गया।

केस 04 : जेपी नगर निवासी मनोज यादव की पत्नी को तीन माह की गर्भवती थी। अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर गर्भ खराब होने की रिपोर्ट मिली। चिकित्सक ने सफाई की सलाह दी। परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो गर्भ ठीक था। उसके बाद वह महिला अस्पताल में दिखाने लगे।

सोनबरसा सीएचसी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट या सोनालॉजिस्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट पर चिकित्सक का नाम, हस्ताक्षर, पंजीयन नंबर व तारीख अनिवार्य है। सादे कागज या फिर बिना चिकित्सक के नाम व हस्ताक्षर के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देना गलत है। नियम विरुद्ध संचालित अल्ट्रासाउंड के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat